जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के जयंती अपार्टमेंट में एक नर्स की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई।
नर्स के शव को सबसे पहले उसके साथ लव इन रिलेशनशिप में रह रहे अरविंद ने देखा। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी नाम की ये नर्स जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी
सबसे पहले उसका शव देखने वाले अरविंद ने बताया कि वह और नर्स पिछले छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। वह खुद बागबेड़ा का रहने वाला है।
उसने बताया कि आखिरी बार वह बुधवार को अनीता से मिला था। गरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह फ्लैट पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से लॉक था।
उसने अपने पास मौजूद चाबी से दरवाजा खोला। अंदर घुसते हुए उसे अनीता का शव दिखाई दिखा।