apanabihar.com 2 104 11

विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ एवं पामोलीन के भाव में सुधार दर्ज हुआ। इसका कारण शिकागो एक्सचेंज में तेजी है जो बुधवार रात लगभग दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। आपको बता दे की इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आयी। हालांकि मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। मूंग की दाल के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।

Also read: पटना से आरा, बक्सर के रास्ते सूरत के लिए ट्रेन, जाने टाइमिंग व किराया

खबरों की माने तो मलेशिया एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत नीचे था जबकि शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल आधा प्रतिशत नीचे है। देश की मंडियों में आवक निरंतर घट रही है और किसान सोयाबीन की बिक्री कम भाव पर करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की प्लांट डिलीवरी कम होने से मिल वाले सीधा मंडियों से सोयाबीन दाना की ऊंचे भाव पर खरीद कर रहे हैं। इस वजह से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव में सुधार है।

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए दो अमृत भारत ट्रेन

सरसों की उपलब्धता काफी कम  बताया जा रहा है की सरसों की उपलब्धता काफी कम रह गई है। मौजूदा बरसात सरसों के लिए फायदेमंद है पर इसके कारण अगली फसल में देर हो सकती है। सरसों की अगली परिपक्व फसल मार्च के आरंभ तक मंडियों में आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सलोनी शम्साबाद ने सरसों के भाव को 8,350 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये क्विन्टल कर दिया है जिससे सरसों तेल तिलहनों के भाव मजबूत हो गये।
    
     दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

Also read: UP-बिहार के लिए चलेगी 10 समर स्पेशल ट्रेनें, जाने रुट व किराया

  •      सरसों तिलहन – 8,195 – 8,225  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली – 5,690 –  5,780 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,550 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 – 1,965 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,470 -2,595 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,650 – 2,765 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,850 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,440
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,150 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,750 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  12,550 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 11,460  (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना 6,550 – 6,600, सोयाबीन लूज 6,360 – 6,410 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,950 रुपये।

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

Also read: बिहार के इन शहरों से दिल्ली, पुणे, मुंबई, और वडोदरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

बताते चले की खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी आयी।  पाम तेल पांच रुपये प्रति किलोग्राम महंगा बिका।

तिलहन

  • सरसों (निमाड़ी) 7100 से 7200,
  • सोयाबीन 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल 

  • मूंगफली तेल इंदौर 1320 से 1340,
  • सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1190 से 1195,
  • सोयाबीन साल्वेंट 1150 से 1155,
  • पाम तेल 1220 से 1225 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.