apanabihar.com15 3

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव नुकसान के साथ बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित बने रहे। जबकि, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड 10 रुपये और पाम तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। आपको बता दे की तिलहन में आज सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। वहीं, इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। मूंग की दाल 50 रुपये, मूंग मोगर 50 रुपये और उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

Also read: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, बनेंगे 1530 KM लंबे 7 नए हाइवे

गिरावट की वजह : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में 4.5 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल एक प्रतिशत की गिरावट है। बताया जा रहा है की शिकॉगो एक्सचेंज के कमजोर होने तथा सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। सोयाबीन तिलहन में आई इस गिरावट का असर तेल कीमतों पर भी हुआ जिससे सोयाबीन तेल के भाव कमजोर बंद हुए। 
     
    दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

Also read: मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, देखें टाइमिंग के साथ किराया

  •      सरसों तिलहन – 8,700 – 8,725  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली – 5,700 –  5,785 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,550 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,845 – 1,970 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,615 -2,640 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,695 – 2,805 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,750 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,450 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,350
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,300 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  12,200 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150  (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना 6,250 – 6,350, सोयाबीन लूज 6,100 – 6,150 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Also read: मुजफ्फरपुर के साथ कई शहरों से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, जाने टाइमिंग और किराया

Also read: बिहार के इन शहरों से दिल्ली, पुणे, मुंबई, और वडोदरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.