बिहार में आज से बारिश कम होने के आसार हैं। लेकिन आसमान साफ हो जाएगा। पटना में लगातार दूसरे दिन देर रात बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य मे कई जगह बारिश की गतिविधियां रहीं। पटना में लगातार दूसरे दिन देर रात बारिश हुई। आधे घंटे की तेज बारिश से उमस से राहत मिली। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तेज धूप की वजह से पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शाम में आंशिक बूंदाबांदी हुई लेकिन रात साढे दस बजे के बाद हुई आधे घंटे की बारिश से गर्मी से निजात मिली। अगले 24 घंटों में भी राजधानी पटना सहित पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज समेत बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दरभंंगा, वैशाली, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, नालंदा, भागलपुर आदि जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना है। फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से मानसून की बारिश में कमी भी आई है। राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं।