क्रिस गेल ने गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 (CPL 2021) के दूसरे मैच के दौरान सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए वापसी की। हालांकि, गेल लंबे समय तक क्रीज पर नहीं रहे, लेकिन जेसन होल्डर की गेंद पर उन्होंने एक शानदार छक्का लागकर प्रशंसकों को खुश कर दिया। उन्होंने ऐसा शाट मारा की कांच टूट गया। उनके इस शाट का वीडियो सीपीएल 2021 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।
लीग के पिछले संस्करण में खारब प्रदर्शन के बाद सीपीएल 2021 के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम ने गेल को खुद के साथ जोड़ा। टीम पिछसे सत्र में 10 मैचों में सिर्फ एक मैच जीती थी और तालिका में सबसे नीचे रही थी। गेल ने कप्तान के तौर पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को सीपीएल 2017 के फाइनल में पहुंचाया था। फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स से हार टीम हार गई थी।
इस बीच गेल के आते ही टीम ने गुरुवार को बारबाडोस रायल्स के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में 21 रन से जीत दर्ज की। गेल ने नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। बारबाडोस रायल्स ने टास जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में विकेट गिरने के बावजूद डीजे ब्रावो और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच 115 रन की शानदार साझेदारी ने पैट्रियट्स को 20 ओवरों में 175/5 के स्कोर तक पहुंचाया।