देश के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) का स्टाइलिश लुक आपने देखा ही होगा। क्या आपको मालूम है कि नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) को सबसे ज्यादा क्या पसंद है। चलिए, आज आपको नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) के पसंदीदा खाने के बारे में बताते हैं। नीरज को गोलगप्पे खाने सबसे ज्यादा पसंद हैं। वैसे तो वह किसी शादी या पार्टी में कम ही जाते हैं। मगर किसी जगह जाना भी पड़ जाए और अगर वहां गोलगप्पे का स्टाल है तो सबसे पहले उसी तरफ रुख करते हैं। गांव में भी आते हैं तो गोलगप्पे जरूर खाते हैं। कहते हैं कि इसमें तो पानी होता है। इससे कोई नुकसान नहीं।

वैसे, नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) को गोलगप्पे के बाद सबसे ज्यादा पसंद है ब्रेड आमलेट। उनका कहना है कि ब्रेड आमलेट तो जब चाहे दे दो। अभ्यास कर रहे हों, या नहीं कर रहे हों, लौटकर आए हों, तो भी अगर ब्रेड आमलेट मिल जाए तो उसे छोड़ते नहीं।

फ्रेश जूस है पसंद

नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) फ्रेश जूस को तरजीह देते हैं। बोतलबंद जूस उन्हें पसंद नहीं। अपने सामने जूस निकलवाते हैं। तभी पीते हैं। आमतौर पर बिना छाना हुआ जूस ही उन्हें पसंद है।

खुद बनाते हैं वेज बिरयानी

स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) को एक और खाना पसंद है। वो है वेज बिरयानी। दिलचस्प ये है कि वेज बिरयानी अपने हाथ की बनी ही उन्हें पसंद आती है। कहते हैं, अपने हाथ के नमक वाले चावल खाने का मजा ही कुछ और है। दरअसल, खेल में होने के कारण काफी समय तक परिवार से अलग ही रहे। खुद खाना बनाना भी सीखा। सबसे आसान लगा उन्हें वेज बिरयानी बना। फिर तो ये उनकी पसंदीदा भी बन गई।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.