apanabihar 9

ललन सिंह को जनता दल यूनाइटेड ( JDU) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनका चुनाव दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुआ। उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद धनबाद के नेता-कार्यकर्ता भी गदगद हैं। यहां से बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे नेताओं ने सिंह को मिलकर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार में अचानक बिगड़ा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी हैं। वे वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद हैं। नीतीश कुमार से इनकी गहरी दोस्ती वर्ष 1970 में हुई थी। ललन सिंह को पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता है। ललन सिंह पार्टी बनने के बाद से अब तक नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं।

Also read: बिहार में भीषण गर्मी से मिली राहत, इन 12 जिलों में होगी बारिश

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन गए हैं। इसी कारण उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ा है। झारखंड में जदयू का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में जदयू के एक भी सदस्य नहीं हैं। धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली में ललन सिंह से मिला। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Also read: बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

Also read: बिहार में शादियों में बुक करे Arya-Go की 21 कारों का काफिला, किराय 21 हजार

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.