कहतें हैं प्यार किसी धर्म, जाति या उम्र का मोहताज नहीं होता। यह कभी भी किसी से हो जाता है। प्यार के आगे सारे बंधन भी फीके पड़ जाते हैं। इसी तरह का एक मामाला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक 50 साल की महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

दोनों साथ में घर बसाना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए और शादी कर ली। दोनों के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 50 साल की महिला और 25 साल का युवक आपस में सास और दामाद थे। सास को दामाद से प्यार की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। महिला के पति और उसकी पुत्री ने दोनों की शादी पर आपत्ति जताई और घर में जमकर हंगामा किया।

यहां की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र की शादी की थी। बेटी की शादी के बाद उसका अपने दामाद से प्रेम हो गया। इसी के चलते दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। जानकारी के अनुसार 10 माह बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.