Site icon APANABIHAR

Coronavirus को हराने के लिए सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, 4 देशों से ले रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट्स

blank 13 7

कोरोना वायरस की महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बहुत से लोगों के लिए मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने पिछले साल लोगों की मदद करना शुरू किया था। सोनू सूद अब भी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता ने भारत में कोरोना वायरस को हराने और लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा फैसला किया है, जिसे जानकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

Also read: रांची में सस्ता हुआ सोना, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

भारत इन दिनों देश में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते सोनू सूद ने देश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट लेने का फैसला किया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सोनू सूद भारत में अलग-अलग जगहों पर स्थापित करने के लिए फ्रांस और अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट्स ला रहे हैं।

Also read: सोने के भाव में बदलाव, चांदी भी चमकी, जाने आपके शहर में क्या है रेट

सोनू सूद दिल्ली और महाराष्ट्र सहित भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित कोविड-19 राज्यों में कम से कम चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण हमने बहुत से लोगों को पीड़ित देखा है। हमें यह अब मिल गया है, और पहले से ही लोगों को दे रहे हैं। हालांकि, यह ऑक्सीजन प्लांट्स न केवल पूरे अस्पतालों में आपूर्ति करेंगे, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरेंगे और कोविड -19 से पीड़ित लोगों की एक बड़ी समस्या को हल करेंगे’।

Also read: सोने के भाव में आई कमी, चांदी के भाव बरकरार, जाने 24 कैरेट सोने का रेट

https://www.instagram.com/p/CNl4C4sgf_2/?utm_source=ig_web_copy_link

Also read: बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

खबर के मुताबिक पहले प्लांट का आदेश दिया जा चुका है और यह फ्रांस से 10 – 12 दिनों में आ जाएगा। सोनू सूद ने आगे कहा, ‘समय हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ समय पर आए और हम अधिक जिंदगियां न खोएं’।

साभार – dainikjagran

Exit mobile version