Site icon APANABIHAR

बिहार के 31 जिलों में आज से आंधी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

blank 28 15

बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल तक बने निम्न हवा के दबाव और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर बिहार के 31 जिलों में दिखाई दे रहा है। इससे  उत्तर बिहार के जिलों में अगले 2 दिनों में तेज हवा के साथ बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा

इस दौरान दक्षिण मध्य स्थित सात जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में मौसम शुष्क बना रहेगा। आर्द्रता अधिक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं की वजह प्रदेश के उत्तर हिस्से में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण हिस्से में दक्षिण हवाएं चल रही है।

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से मिलेगी राहत होगी बारिश

इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश और देश के दक्षिण हिस्से की तरफ जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Also read: बिहार के 8 जिलों में होगी भारी बारिश, जाने IMD अलर्ट

Also read: बिहार में इस दिन आएगा मानसून, जाने कहां कहां होगी बारिश
Exit mobile version