Site icon APANABIHAR

Bihar Weather Alert: फिर बदलेगा हवा का रुख, तापमान में हल्की गिरावट का पूर्वानुमान

blank 18

पटना समेत सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर थोड़ा सा बदलने की उम्मीद है। मौसम के कड़े रुख में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल सकती है। पुरवा हवा का प्रभाव सूबे में बढ़ने लगा है लिहाजा बढ़ते हुए पारे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार में पुरवा हवा बहनी शुरू हुई है और इसके कारण अधिकतम तापमान में कई जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों में पुरवाई हवा का असर पूरे बिहार में दिखेगा।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा

शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभाव होने से लोगों को गर्मी महसूस होती रही। वहीं उत्तर पूर्वी भाग में पुरवाई हवा का असर बना हुआ है। शनिवार को दोपहर पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में धूल भरी आंधी का असर भी देखा गया।

Also read: बिहार में आज इन जिलों में बारिश की संभावना, जाने IMD अलर्ट

पटना का पारा शनिवार को 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि भागलपुर में अधिकतम तापमान लगभग आधा डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। पूर्णियां और भागलपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

Also read: बिहार में फिर होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल

Also read: बिहार में फिर होगी बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल
Exit mobile version