बिहार की राजधानी पटना में अक्सर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है | लेकिन अब लोगों को मिलेगा जाम से निजात जी हाँ दोस्तों राजधानी पटना में बहुत जल्द आठ जगहों पर मल्टीलेवल पार्क बनाई जायेगी | और सडक को पार करने के लिए 9 जगह पर फूट ओवेरब्रिज बनाई जायेगी इससे लोगों को मिलेगी सुविधा |
इसके साथ ही शहर के प्रमुख गोलंबरों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. पांच मंजिले मौर्य टॉवर को नौ मंजिला बनाने का प्रस्ताव है. साथ ही रूफ-टॉप गार्डेन, फूड कोर्ट व पार्किंग भी तैयार होगी | और आपको बता दे कि पटना में 8 पार्क बनाया जाएगा आईये जानते है किन जगहों पर बनाया जाएगा 8 पार्किंग |
इन जगहों पर बनाया जाएगा 8 पार्किंग :
- गांधी मैदान रोड
- एग्जीबिशन रोड
- फ्रेजर रोड
- स्टेशन रोड
- बुद्ध मार्ग
- जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड)
- पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड
- बोरिंग रोड.
इन 9 जगहों पर बनेंगे फूट ओवेरब्रिज :
- गोला रोड मोड़
- आरपीएस मोड़
- चिड़ियाघर गेट नंबर-1
- शेखपुरा मोड़
- विद्युत भवन
- विश्वेश्वरैया भवन
- राजेंद्र नगर टर्मिनल
- भूतनाथ क्रॉसिंग
- कुम्हरार क्रॉसिंग.
पटना के इन 10 गोलंबरों का होगा सौंदर्यीकरण
- जीपीओ गोलंबर
- फ्रेजर रोड गोलंबर
- इनकम टैक्स गोलंबर
- रेलवे स्टेशन गोलंबर
- रामगुलाम चौक
- चिरैयाटांड गोलंबर
- दिनकर गोलंबर
- प्रेमचंद रंगशाला गोलंबर
- मैकडॉवेल गोलंबर
- राजेंद्र नगर गोलंबर.