Site icon APANABIHAR

Bihar Weather: किशनगंज-सीतामढ़ी समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, पटना में छाए रहेंगे बादल

apanabihar.com1 39

बिहार के लोगो के लिए यह बहुत ही राहत भरी खबर है. बता दे की बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे की राजधानी पटना में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में फिलहाल बारिश की गतिविधि होने की संभावना कम है।

Also read: IMD अलर्ट: बिहार में चलेगी तेज रफ्तार से हवा, शाम को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

बताया जा रहा है की बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधि कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर जिलों में उमस से आम जनता परेशान है। राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से ज्यादा है। सीतामढ़ी में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

खास बात यह है की इसके अलावा गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, फारबिसगंज, कटिहार, नवादा, जमुई और मुजफ्फरपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। उमस और गर्मी से लोग परेशान नजर आए। 

Also read: बिहार में एकाएक छाए काले बादल, इन जिलों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना

Also read: अगले 48 घंटे में बिहार के 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल
Exit mobile version