Site icon APANABIHAR

सिपाही के जुड़वा बेटों का कमाल, एक बना डिप्टी कॉलेक्टर, दूसरा तहसीलदार

blank 24 26

मथुरा की थाना कोतवाली में तैनात सिपाही की दो जुड़वा पुत्रों ने इतिहास रच दिया।

यूपीपीसीएस परीक्षा में दोनों भाइयों में एक डिप्टी कलेक्टर तो दूसरा नायाब तहसीलदार के पद पर चयनित हुआ।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है।

मूलत: सिंहपुर थाना एका फिरोजाबाद निवासी अशोक कुमार यादव मथुरा कोतवाली में मुंशी हैं।

उनके जुड़वा पुत्र हैं। इनके नाम रोहित और मोहित यादव हैं।

दोनों भाई शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। बुधवार को यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।

इसमें दोनों ही भाइयों का चयन हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार और मित्रों में हर्ष लहर दौड़ गई।

मथुरा में तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उनके चाचा अशोक यादव के जुड़वा पुत्र रोहित यादव ने नायाब तहसीलदार तो मोहित यादव डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं।

वर्तमान में अशोक यादव का परिवार आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रहा है।

Exit mobile version