Site icon APANABIHAR

अच्छी खबर : मुजफ्फरपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 14 से 16 घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली

6bae00c9 c61a 4d62 9754 db59f7b41aba

बिहार के वैसे लोग जो बिहार से दिल्ली या मुंबई जाने चाहते है. उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर है. बता दे की उत्तर बिहार से भी दिल्ली व मुंबई आदि महानगरों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे में दस वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से चलाने की तैयारी चल रही है। सोनपुर रेल मंडल के बरौनी व समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर से गुजरेंगी। उत्तर बिहार से सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्री 14 से 16 घंटे में उत्तर बिहार से दिल्ली पहुंच सकेंगे।

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

आपको बता दे की रूट में पड़ने वाले पुल-पुलियों की लाइन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से दस वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए प्रस्ताव बना है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से दिल्ली व मुंबई के लिए है। इसके लिए सिंगल लाइन को तेजी से डबल किया जा रहा है।

Also read: बिहार में मौसम हुआ कूल-कूल, पटना व इन जिलों में होगी बारिश

आपको बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस में मेमू रैक का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल, मेमू रैक का इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर पैसेंजर ट्रेन के अलावा महानगरों में मेट्रो ट्रेनों में होता है। मेमू रैक में अलग से इंजन की आवश्यकता नहीं होती है। इस ट्रेन में तीन जगहों पर ओएचई से बिजली आपूर्ति होती है। बताया जा रहा है की इससे ट्रेन आसानी से रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन दोनों साइड से चलती है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे में मेमू रैक का अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए तैयारी चल रही है।

Also read: बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, जाने अपने जिले का मौसम

Also read: बिहार में एकाएक छाए काले बादल, इन जिलों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना
Exit mobile version