Site icon APANABIHAR

बिहार के सात शहरों में लू का असर, पूर्वी भाग में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

apanabihar.com1 5 4

बिहार में मौसम का मिजाज हर दिन बदलता जा रहा है। बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बिहार के उत्तरी भागों में पुरवा तो दक्षिणी भागोंं में पछुआ की स्थिति मजबूत बनी हुई है। जिसके प्रभाव से कहीं मौसम सामान्य बना है तो कहीं लू का असर दिख रहा है।

Also read: बिहार में इस दिन से गरजेंगे बादल होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

आपको बता दे की मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के किशनगंज जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व गरज के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं बिहार के दक्षिणी भाग के सात शहर बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई एवं गया लू की चपेट में रहेंगे। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं बुधवार को राजधानी पटना व इसके आसपास पुरवा का असर प्रभावी रहा।

Also read: अगले 48 घंटे में बिहार के 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल

खास बात यह है की पुरवा की गति कम होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 42.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ डेहरी और औरंगाबाद बिहार का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी वहीं तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ेगी। 

Also read: बिहार में भीषण गर्मी के बीच होगी बारिश, इन जिलों में बारिश की संभावना

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा
Exit mobile version