Site icon APANABIHAR

अच्छी खबर : मुजफ्फरपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 14 से 16 घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली

apanabihar.com2 7

मुजफ्फरपुर के साथ साथ बिहार के लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. बता दे की उत्तर बिहार से भी दिल्ली व मुंबई आदि महानगरों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे में दस वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से चलाने की तैयारी चल रही है। सोनपुर रेल मंडल के बरौनी व समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर से गुजरेंगी। खास बात यह है की उत्तर बिहार से सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्री 14 से 16 घंटे में उत्तर बिहार से दिल्ली पहुंच सकेंगे। फिलहाल, उत्तर बिहार से दिल्ली तक की सफर में 18 से बीस घंटे का समय लगता है। इसके लिए रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण व मेटेनेंस के काम पर जोर दिया जा रहा है। 

Also read: बिहार में इस साल इन सड़कों का काम होगा पूरा, कई सड़कों पर काम जारी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूट में पड़ने वाले पुल-पुलियों की लाइन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से दस वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए प्रस्ताव बना है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से दिल्ली व मुंबई के लिए है। इसके लिए सिंगल लाइन को तेजी से डबल किया जा रहा है।

Also read: बिहार में शादियों में बुक करे Arya-Go की 21 कारों का काफिला, किराय 21 हजार

आपको बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस में मेमू रैक का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल, मेमू रैक का इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर पैसेंजर ट्रेन के अलावा महानगरों में मेट्रो ट्रेनों में होता है। मेमू रैक में अलग से इंजन की आवश्यकता नहीं होती है। इस ट्रेन में तीन जगहों पर ओएचई से बिजली आपूर्ति होती है। बताया जा रहा है की इससे ट्रेन आसानी से रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन दोनों साइड से चलती है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे में मेमू रैक का अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए तैयारी चल रही है।

Also read: बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

Also read: बिहार में चिलचिलाती गर्मी के बीच इन 4 जिलों में होगी बारिश, देखें IMD का रिपोर्ट
Exit mobile version