बिहार के लोगों के लिए यह बहुत ही राहत भरी खबर है. बता दे की बिहार के उत्तर पूर्व जिलों में नमी युक्त पुरवा हवा के कारण बादल छाए रहने के साथ कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई। उत्तर पूर्व जिले के किशनगंज, अररिया समेत कई भागों में हल्की बारिश होने से पारे में गिरावट आई हैं। वहीं इसका प्रभाव राजधानी पटना समेत आसपास क्षेत्रों में बना हुआ है।
आपको बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है की रविवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास और शेखपुरा बिहार का गर्म स्थान रहा जबकि 18.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
खास बात यह है की मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पुरवा हवा के कारण बिहार के उत्तर पूर्व जिलों के एक दो स्थानों पर अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि पांच अप्रैल से सात अप्रैल तक बिहार के अन्य हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहने के साथ तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। देश के दक्षिण पश्चिम भाग में नमी युक्त पुरवा व पछुआ का मिलन क्षेत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव से हल्के स्तर के बादल और धुंध जैसी स्थिति क्षेत्रों में बनी हुई है।