Site icon APANABIHAR

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना

apanabihar.com 122

बिहार से अब कुछ दिनों में ठंड की विदाई होने वाली है. उससे पहले मौसम ने अपना रंग दिखा दिया है | जी हाँ दोस्तों आपको बता दे कि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आपको बता दे की रविवार को राजधानी पटना समेत इसके आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ प्रदेश के औरंगाबाद, भोजपुर, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, जमुई, नवादा, कैमूर, रोहतास, बांका जिले में अगले दो से तीन घंटों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मेघ गर्जन की संभावना को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Also read: बिहार में इस दिन से गरजेंगे बादल होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

बताया जा रहा है की बिहार का मौसम काफी तेजी से करवट बदल रहा है। बारिश का सिलसिला थमते ही बिहार के वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को वैशाली राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वैशाली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रिकार्ड किया गया। गया के वातावरण में कोहरा छाया रहा। रविवार को प्रदेश का वातावरण शुष्क रहा।

Also read: बिहार में एकाएक छाए काले बादल, इन जिलों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना

वही अगर मौसम विभाग की माने तो बिहार का वातावरण काफी तेजी से बदल रहा है। ठंडा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और गर्मी दस्तक दे रही है। बिहार में पछुआ का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वर्तमान में धरातल से पांच किलोमीटर ऊपर तक पछुआ का प्रवाह जारी है। पछुआ की गति में तेजी आने से वातावरण साफ रहने की उम्मीद है। उधर बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग के आकाश में बादल छा सकते हैं, लेकिन बिहार के अधिकांश हिस्से का आकाश साफ रहेगा।

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

Also read: अगले 48 घंटे में बिहार के 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल
Exit mobile version