apanabihar.com 100

सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई… एक फिल्म के इस गीत को चरितार्थ कर दिया है फ्रांस की गोरी लड़की चार्ली ने। फ्रांस की दुल्हनिया बिहारी दूल्हे से शादी रचाने मुंगेर के जमालपुर पहुंची। इसकी मिसाल शुक्रवार को मुंगेर में देखने को मिली। फ्रांस की एक लड़की शार्लीन शेनतल ने भारत आकर जमालपुर के रहने वाले रणवीर कुमार के साथ कोर्ट मैरेज की। शादी के मौके पर लड़के एवं लड़की के माता-पिता मौजूद रहे। जमालपुर प्रखंड अंतर्गत मुंगरौड़ा के रहने वाले नरेश प्रसाद के पुत्र रणवीर कुमार ने चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वे वर्ष 2015 में मास्टर इन इंटरनेशनल मैनेजमैंट की पढ़ाई करने फ्रांस चले गये।

Also read: बिहार को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिनों तक होगी बारिश

बताया जा रहा है की कोर्स पूरा होने पर वहीं एक कंपनी में मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर की जॉब करने लगे। पढ़ाई के दौरान ही रणवीर की मुलाकात शार्लीन से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। शार्लीन ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। रणवीर कुमार बताते हैं कि दो साल पहले वह फ्रांस से जमालपुर आए थे। महामारी के कारण फ्रांस जाना संभव नहीं हो सका। वर्क फ्रॉम होम के दौरान फोन पर बात होती थी। परिवार की रजामंदी से शादी तय हुई। एक महीने पहले शादी के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। शार्लिन अपने पिता डोनिन्नगु तलर्जी एवं मां बेथरिस के साथ दस दिन पहले फ्रांस से रांची आई। एक रिश्तेदार के यहां होम क्वारंटाइन में रहने के बाद गुरुवार को जमालपुर आईं।

Also read: बिहार में इस दिन आएगा मानसून, जाने कहां कहां होगी बारिश

मैरिज कोर्ट में भारतीय संस्कृति में रंगी दिखीं शार्लीन : आपको बता दे की शुक्रवार को शादी के लिए आई शार्लीन ने भारतीय परिधान लहंगा-चुनरी पहन रखा था। हाथों में मेंहदी रचाई थी। वह बेहद खुश नजर आ रही थी। शादी का सार्टिफिकेट मिल जाने पर उसने सास-ससुर एवं अपने माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्हें भाषा की दिक्कत आ रही थी। लेकिन टूटी-फूटी हिंदी बोल रही थीं। खास बात यह है की वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर नमस्ते बोलकर अभिवादन किया। रणवीर कुमार ने बताया कि शार्लीन को भारतीय संस्कृति बेहद पसंद है। वह हिंदी सीख रही हैं। उन्हें भारतीय व्यजंन भी पसंद है। शार्लीन बोल पड़ीं पानीपूड़ी। क्षेत्र में देसी दूल्हा व विदेशी दुल्हन की शादी की चर्चा जोरों पर रही। रणवीर के पिता ने बताया कि इस शादी से वह बेहद खुश हैं। रणवीर के दोस्त सोनू मंडल ने बताया कि कोर्ट में शादी के बाद आज रात ही रिंग सेरिमनी है।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.