Site icon APANABIHAR

इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन MI ने लगाई रिकॉर्ड बोली

apanabihar.com 55

बिहार के लाल ईशान किशन (Ishan Kishan) मौजूदा आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस (Mubai Indians) ने 15.25 करोड़ में खरीदा. वे पिछले सीजन में भी मुंबई का हिस्सा थे. लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था. यानी वे 7 गुना से अधिक महंगे बिके |

आपको बता दे की मुंबई के अलावा दूसरी सभी टीमों ने ईशान पर बढ़-चढ़ कर बोली लगाई. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में ऑक्शन में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ या उससे अधिक की बोली लगाई है. पिछले सीजन में उन्हें 6.2 करोड़ रुपए मिले थे. यानी उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपए अधिक मिले |

बताया जा रहा है की आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी अभी भी युवराज सिंह ही हैं। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें, तो सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 16.25 में खरीदा गया था। वहीं दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर ईशान पहुंच चुके हैं। 15 करोड़ के साथ काइल जैमीसन हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। जैमीसन इस बार ऑक्शन में नहीं उतरे हैं।

Exit mobile version