Site icon APANABIHAR

Bihar Weather : कड़ाके की ठंड से बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार से पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

apanabihar.com 2 102 3

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। खबरों की माने तो न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं दिखा।

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम का मिजाज़, इन 19 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं मिला। यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि अधिकतम पारे में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी गयी। यह औसतन 17 से 19 डिग्री के बीच रहा। बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also read: बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, जाने अपने जिले का मौसम

वहीं, बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। रविवार को मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बिहार में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

Also read: बिहार में मौसम हुआ कूल-कूल, पटना व इन जिलों में होगी बारिश

Exit mobile version