Site icon APANABIHAR

बिहार के बेगुसराय में हो रही है सेब की खेती, 2 बीघा खेत में 15 लाख कमाने का मौका

apanabihar.com1 24

बिहार में सेब की खेती सुन कर आप चौंक गए होंगे. जी हा अब तक हम यही जानते आए हैं कि सेब ठंडे प्रदेशों में होता है. जैसे कि हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) या कश्मीर लेकिन अब सेब (Apple) की खेती बिहार में भी शुरु हो गई। इसे सुनकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, पर यह सच है। बिहार के बेगुसराय (Begusarai) ज़िले में यह नई खेती शुरु की गई है। बिहार के बेगुसराय के एक किसान ने यह पहल शुरु की है। बिहार के इस किसान की पढ़ाई-लिखाई बीएससी एग्रीकल्चर से हुई है। इनके खेतों में सेब के पौधे अभी महज एक वर्ष के हैं। ये पौधे एक साल बाद फल भी देने लगेंगे। सेब (Apple) की खेती ठंडे प्रदेशों में होती है लेकिन बिहार में इसे 40-45 डिग्री तापमान पर उगाया जा रहा है।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी बारिश, इन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार में यह पैधा कैसे तैयार होगा आपको बता दे की इसके बारे में बिहार के किसान अमित कुमार का कहना है कि उंचे तापमान के लिये एक खास प्रकार की किस्म तैयार की गई है, जिसका नाम हरमन-99 है। इस वेरायटी को ऐसे स्थान के लिये तैयार किया गया है, जहां तापमान ज्यादा गर्म हो। हरमन-99 राजस्थान में भी उगाया जा रहा है। यह खेती सफल भी हो रही है। इस लिहाज से बिहार में भी इसकी खेती की जा सकती है। अगर बात मिट्टी की की जाये तो इस बारे में बिहार के बेगुसराय के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि हरमन-99 वेरायटी को किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है। चाहे वह दोमट मिट्टी हो, लाल मिट्टी हो या पथरीली मिट्टी हो। ऐसे में बिहार में भी सेव की खेती की जा सकती है। इस फसल के लिये सबसे खास बात जलवायु की भी है, जिसे ध्यान में रखते हुए हरमन-99 तैयार किया गया है।

Also read: अगले तीन दिन बिहार में खूब होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार में इसकी खेती करने का तरीका पौधे लगाने से पहले गड्ढा खोदा जाता है।‌ उसके बाद उसे रोगनाश्क दवा से उपचारित किया जाता है, ताकि कोई रोग न लगे। पौधे को कार्बेडाजाइम में उपचारित करके लगाया जाता है। आपको बता दे की सेब की खेती में सबसे कम खर्च है, इसमें सिर्फ समय पर सिंचाई की जरुरत होती है। हरमन-99 को हिमाचल में तैयार किया जाता है। नवम्बर से लेकर फरवरी महीने के अंत तक सेब के पौधे को लगाया जा सकता है। हिमाचल से पौधे लेकर आने के बाद उसे एक सप्ताह के अंदर ही लगा देना चाहिए। वही अब बिहार के लाल भी पीछे नहीं हटे और न्य कृतिमान रच दिए बिहार में सेव की खेती कर के |

Also read: अगले 48 घंटे में बिहार के 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल

Also read: IMD अलर्ट: बिहार में चलेगी तेज रफ्तार से हवा, शाम को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Exit mobile version