Site icon APANABIHAR

Bihar Weather : औरंगाबाद, पटना समेत बिहार के कई क्षेत्रों में हुई बारिश, अभी रहेगी यही स्थिति, शीतलहर के आसार

apanabihar.com3 10

बिहार के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। हवा की गति तेज होने और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। पटना समेत भागलपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, बक्सर समेत बिहार के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बने होने के साथ एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य उत्तरप्रदेश एवं आसपास स्थित है, जो 1.5 किमी तक विस्तारित है। प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

Also read: बिहार में बदला मौसम मिज़ाज, इन जिलों में बारिश के आसार

29-30 को शीतलहर चलने के आसार : पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 29-30 दिसंबर को शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं, 31 दिसंबर के बाद बिहार के दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार में अचानक बिगड़ा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

बिहार का सबसे ठंडा स्थान रहा पूसा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) बिहार का ठंडा शहर रहा।

Also read: बिहार के राजगीर व भागलपुर में इतने दिनों में बनेगा एयरपोर्ट

Also read: बिहार में शादियों में बुक करे Arya-Go की 21 कारों का काफिला, किराय 21 हजार
Exit mobile version