Site icon APANABIHAR

बिहार में अब नहीं चलेगी बस वालो की मनमानी, बसों के किराये की नई दरें तय, जानें क्या है नई दर…

apanabihar.com8 1

बिहार के राजधानी पटना में कुछ दिन पहले मीठा पुर बस स्टैंड को पूर्ण रूप से बंद क्र दिया गया था | और उसके जगह पर बिहार की राजधानी पटना स्थित बैरिया में निर्मित पाटलिपुत्र, बिहार बस टर्मिनल की शुरुआत की गयी थी | बिहार में बस वाले की मनमानी को देखते हुए बिहार सरकार ने बस की किराया को तय कर दिया है |

Also read: बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

आपको बता दे की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बिहार में बसों के किराये की नई दरें तय कर दी गई हैं। परिवहन विभाग ने तीन साल बाद बसों की नई दर तय की है। इससे पहले 2018 में बस की नई दरें लागू की गई थी। विभागीय सचिव संजय कुमार अग्रवाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई दरों के अनुसार, संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार 15 दिनों में बसों के बेसिक किराया और प्रति किलोमीटर के अनुसार नया किराया तय करेगा |

Also read: बिहार में बदला मौसम मिज़ाज, इन जिलों में बारिश के आसार

महँगा हुआ बस का किराया : बसों का सफर अब महंगा हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुई वृद्धि के आधार पर परिवहन विभाग ने बसों के किराये में 67 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। जिला प्रशासन को कहा गया है कि वह बसों का किराया सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करें। निर्धारित भाड़े की दर अधिकतम है।

Also read: गया से आनंद विहार के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

बताया जा रहा है की इस दर से अधिक भाड़ा वसूल नहीं किया जाएगा। हर एक वाहन का मालिक व चालक वाहन में किराये व भाड़े की सूची प्रदर्शित करेंगे। बता दे की भाड़े का निर्धारण बैठान क्षमता के आधार पर किया गया है। अगर इससे अधिक यात्री बिठाए गए तो उसे ओवरलोडिंग माना जाएगा। बस संचालक को बसों में शिकायत पंजी रखनी होगी।

Also read: बिहार के सरकारी स्कूल में बनेगा स्वीमिंग पूल, मिलेगा तैराकी की ट्रेनिंग

कौन से बस का कितना बढ़ा दाम :-

विभाग ने नगरीय बस सेवा (सिटी सर्विस) का किराया अलग से तय किया है। सिटी सर्विस में पहले चार किमी का किराया 1.60 रुपए प्रति किमी होगा। अब तक यह 1.24 रुपए प्रति किलोमीटर था। चार किलोमीटर से अधिक की दूरी पर प्रत्येक दो किलोमीटर के लिए यात्रियों को 1.50 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। अब तक यह 1.09 रुपए प्रति किलोमीटर था।

Exit mobile version