Site icon APANABIHAR

बिहार के मिश्रौलिया गांव के किसान की बेटी कल्याणी दिल्ली पुलिस में चयनित

apanabihar.com 2

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया गांव वार्ड 4 निवासी किसान अरविन्द कुमार वृंद एवं गृहिणी रीना देवी की पुत्री कल्याणी कुमारी ने दिल्ली पुलिस में चयनित होकर गांव का नाम रौशन की। कल्याणी पांच भाई-बहन प्रगति कुमारी, हर्षित राज, कल्याणी कुमारी, हंस वाहिनी और हरिओम राज है। बताया जा रहा है की कल्याणी कुमारी हाई स्कूल मिश्रौलिया से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। ग्रेजुएशन पार्ट 2 में अध्ययनरत है। कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और साकारात्मक सोच के सभी सहयोगियों को दिया है।

Also read: गया से आनंद विहार के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

आपको बता दे की बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया गांव के निवासी कल्याणी का चयन दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर हुआ है। चयन के बाद परिजनों और शुभचिंतकों में काफी हर्ष है। कल्याणी के पिता बताते हैं कि कल्याणी बचपन से हीं मेधावी रही है। कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और सकारात्मक सोच के सभी सहयोगियों को दी है।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार में अचानक बिगड़ा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया गांव के निवासी कल्याणी कुमारी यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। बता दे की इनकी सफलता पर क्षेत्रीय माकपा विधायक अजय कुमार, पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी, रूपांजलि कुमारी, सुनीता कुमारी,भाजपा नेता अरविन्द कुमार कुशवाहा, दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचंद्र महतो, प्रेमचंद्र प्रसाद सिंह, राम नारायण सिंह, प्रमिला देवी, उमेश प्रसाद सिंह, सत्यम शिवम सहित लोगों ने बधाई दी है।

Also read: बिहार के राजगीर व भागलपुर में इतने दिनों में बनेगा एयरपोर्ट

Also read: बिहार के सरकारी स्कूल में बनेगा स्वीमिंग पूल, मिलेगा तैराकी की ट्रेनिंग
Exit mobile version