apanabihar.com879

बिहार में फिलहाल मौसम साफ है और लोगों को दिन में अच्छी धूप मिल रही है. ऐसे में अभी कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात मिल गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है. बताया जा रहा है की बिहार की राजधानी पटना में सुबह और शाम को ठंड बढ़ रही है. हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं। आगे पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा। हालांकि, ऐसी स्थिति बिहार में नहीं बन रही।

Also read: बिहार में 24 मई तक होगी बर्षा, इन जिलों में गरजेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है. पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा चलने से पारे में गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. हालांकि, कड़ाके की ठंड के अभी आसार नहीं हैं. आपको बता दे की बिहार के पटना में सुबह में मौसम साफ रहने के साथ शाम ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।

Also read: बिहार में बिगड़ा मौसम, 22 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

जानकारी के लिए बता दे की पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जाएगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को गया में घना कोहरा रहा. गया में दृश्यता चार सौ मीटर दर्ज की गई है.

Also read: बिहार में कल से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश        अधिकतम               न्यूनतम 

  • पटना          28.6                       14.4
  • गया           27.1                        13.2
  • भागलपुर   27.9                        17.3
  • पूर्णिया        28.2                      15.4
  • मुजफ्फरपुर   26.4                       17.1

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.