Site icon APANABIHAR

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जयनगर-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी अब वाया मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी

apanabihar 8 5 1

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 03225/03226 जयनगर – राजेन्द्रनगर इंटर सिटी अब बरौनी के बदले भाया मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। पूर्व में यह गाड़ी भाया बरौनी के रास्ते चलती थी। गौरतलब है कि 03225/03226 जयनगर – राजेन्द्रनगर इंटर सिटी व 03227/03228 सहरसा – राजेन्द्रनगर विशेष गाड़ी जयनगर व सहरसा से चलने के बाद बरौनी स्टेशन पर मिलकर एक हो जाती है। लौटने के दौरान पुनः राजेन्द्रनगर से एक गाड़ी बनकर चलती थी।

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

जब ट्रेन बरौनी स्टेशन पर पहुंचती थी तो अलग-अलग होकर क्रमशः जयनगर एवं सहरसा के लिए अलग-अलग प्रस्थान करती थी। अब 15 अक्टूबर से दोनों गाड़ियां अलग-अलग स्वतंत्र रप से चलेगी। जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेन 03654 दानापुर – जयनगर बन कर 15 अक्टूबर से रविवार छोड़कर प्रत्येक दिन दानापुर से सुबह 06.50 बजे खुलकर पाटलीपुत्रा, सोनपुर, हाजीपुर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, ढ़ोली, खुदीरामबोस पूसा, समस्तीपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट, लहेरियासराय, दरभंगा होते हुए 14.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। जबकि जयनगर से 03653 बनकर 10.50 बजे खुलकर 19 बजे दानापुर पहुंचेगी। उधर, 03228 राजेन्द्रनगर – सहरसा विशेष गाड़ी:- राजेन्द्र नगर से 07.15 बजे खुलकर भाया बरौनी होते हुए 13.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

Also read: बिहार में इस दिन से गरजेंगे बादल होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

Also read: अगले तीन दिन बिहार में खूब होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Exit mobile version