Site icon APANABIHAR

14 साल की बेटी दीक्षा शिंदे ने ब्लैक होल और भगवान पर लिखा सिद्धांत, नासा ने फैलोशिप के लिए चुना

apanabihar 11 16

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रहने वाली 14 साल की बेटी दीक्षा शिंदे ने अपनी प्रतिभा से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को भी प्रभावित कर दिया है। दीक्षा शिंदे को नासा ने अपने यहां फैलोशिप के लिए चुना है। मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षा को नासा के एमएसआई फैलोशिप वर्चुअल पैनल पर पैनलिस्ट के रूप में चुना गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1428336372226478080?s=20

ब्लैक होल व भगवान पर लिखा था सिद्धांत

नासा की फैलोशिप के लिए चुने जाने पर दीक्षा शिंदे और उसका परिवार काफी खुश है। दीक्षा ने बताया कि उसने ब्लैक होल व भगवान पर एक सिद्धांत लिखा था और करीब तीन प्रयासों के बाद नासा ने इसे स्वीकार किया था। गौरतलब है दीक्षा शिंदे के पहले भी महाराष्ट्र के कई छात्रों को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा फैलोशिप के लिए चुना जा चुका है।

Exit mobile version