Site icon APANABIHAR

PV सिंधु के पदक जीतने पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्‍यपाल ने दी बधाई, पुरुष हॉकी टीम को शुभकामनाएं

apanabihar 8 3

झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि हेतु पूरी हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर पीवी सिंधु को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।

Also read: मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, देखें टाइमिंग के साथ किराया

सिंधु के पदक जीतने और पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Also read: मुजफ्फरपुर के साथ कई शहरों से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, जाने टाइमिंग और किराया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief minister Hemant Soren) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में पीवी सिंधु द्वारा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीवी सिंधु ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। साथ ही भारत की पुरुष हॉकी टीम द्वारा सेमीफाइनल में प्रवेश करने को गौरव का पल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को तीन-एक से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुझे भारतीय टीम पर गर्व है।

Also read: मुजफ्फरपर, सहरसा, भागलपुर, और गया से दिल्ली के लिए ट्रेन, जाने टाइमिंग व किराया

इधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी है। कहा कि पीवी सिंधू ने महान कार्य किया है। मुंडा ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि शानदार जीत! भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ओलंपिक में 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची। 1980 मास्को ओलंपिक के बाद भारत के लिए यह पहला सेमीफाइनल है। मेरी शुभकामनाएं।

Also read: बिहार में 1431.36 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, इन जिलों से गुजरेगी सड़क

Exit mobile version