Site icon APANABIHAR

महज 500 रुपए खर्च कर शादी के बंधन में बंधे सिटी मजिस्ट्रेट और आर्मी अफसर, पेश की मिसाल

apanabihar 1 25

धार जिले में दो अधिकारियों ने सादगी से शदी कर मिसाल पेश की। महज 500 रुपए के खर्च में हुई इस शादी की शहर के साथ ही प्रदेशभर में चर्चा हो रही है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। सादगी के साथ फिजूलखर्ची से बचते हुए धार में पदस्थ सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी ने भारतीय सेना में पदस्थ मेजर अनिकेत चतुर्वेदी का हाथ थामा और सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। बिना बैंड बाजा और बारात के हुई इस शादी में महज 500 रुपए का खर्च आया और वो भी सिर्फ फूल माला और मिठाई के तौर पर।

बिना बैंड बाजा और बारात के थामा एक दूजे का हाथ सादगी के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले दंपति भोपाल के रहने वाले हैं। दोनों ही शादी में होने वाली फिजूलखर्ची के बिल्कुल खिलाफ हैं और इसलिए उन्होंने सादगी के साथ विवाह कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की और फिर भगवान धारनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी ने बताया कि शादी में फिजूलखर्ची से सिर्फ लड़की के परिवार पर ही बोझ नहीं पड़ता बल्कि पैसों का भी दुरुपयोग होता है। इसलिए उन्होंने समाज को एक संदेश देने का फैसला लिया था जिसमें पति अनिकेत चतुर्वेदी का उन्हें पूरा सहयोग मिला।

Exit mobile version