Site icon APANABIHAR

‘तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या…?’, उस महिला की बात दिल पर लग गयी और डॉक्टरी छोड़ बन गईं IAS ऑफिसर

apanabihar.com2 3

यूपीएससी की परीक्षा को अपने आप में सबसे कठिन और कड़ा एग्जाम माना जाता है | upsc के अभ्यर्थी अपना घर परिवार खाना पीना सब भूल कर खुद को इस परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह से झोंक देते हैं.भारत एक ऐसा देश जहां हर साल करोड़ों छात्र आईएएस और आईपीएस बनने का सपना लेकर यूपीएससी के परीक्षा में बैठते है लेकिन इन लाखों की भीड़ में कुछ ही ऐसे स्टूडेंट्स होते हैं जिन्हें सफलता मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी शख्स के बारे में जिन्होंने कड़ी मेहनत कर मुश्किल हालात में भी पढ़ाई की और परीक्षा में पास हुई। ऐसा ही कुछ हुआ था छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला (Priyanka Shukla) के साथ। वे IAS बनने से पूर्व MBBS डॉक्टर थीं, लेकिन जब वे डॉक्टरी का कार्य करती थी तभी उनके जीवन में एक ख़ास घटना घटित हुई जिसकी वज़ह से उन्होंने आईएएस बनने का मन बना लिया।

MBBS की डिग्री प्राप्त की, फिर घटी यह घटना : आपको बता दे की प्रियंका शुक्ला वर्ष 2009 कैडर की आईएएस रहीं हैं। इन्होंने वर्ष 2006 में लखनऊ के प्रतिष्ठित कॉलेज KGMU से MBBS की डिग्री प्राप्त की थी। यह डिग्री हासिल करने के पश्चात प्रियंका ने लखनऊ में ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। लखनऊ में जब उनकी प्रैक्टिस चल रही थी, तब एक बार उनका झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के चेकअप हेतु जाना हुआ। वहाँ पर जब उन्होंने देखा कि एक औरत स्वयं भी गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी, प्रियंका ने उस औरत को कहा कि गंदा पानी क्यों पी रही हो? तब प्रियंका का ऐसा पूछना उस औरत को अच्छा नहीं लगा और उस महिला ने कहा-तुम कलेक्टर हो क्या?

निश्चय कर लिया कि अब IAS ही बनेंगी : बताया जा रहा है की उस महिला की यह बात प्रियंका के दिल में चुभ-सी गई और उन्होंने मन ही मन यह निश्चय कर लिया कि अब कुछ भी करके वे आईएएस अवश्य बनेंगी। फिर वह बिना देर किए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने में लग गई। एक बार परीक्षा देने पर तो वे सफल नहीं हो पाई लेकिन वर्ष 2009 में दूसरी बार जब उन्होंने परीक्षा दी तो उन्हें कामयाबी प्राप्त हुई। सोशल मीडिया में प्रियंका एक्टिव रहती हैं। अभी वे फील्ड वर्क के साथ ट्विटर पर भी कोरोना की महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं, जिसके लिए सभी उनकी बहुत सराहना कर रहे हैं।

अत्यंत प्रतिभाषाली हैं IAS प्रियंका : बताते चले की प्रियंका शुक्ला केवल आत्मा विश्वासी और मेहनती ही नहीं हैं, बल्कि वे कई तरह की प्रतिभाओं की धनी भी हैं। उन्हें कविता लिखना पसंद है, वे कंटेम्पररी डांस में पारंगत हैं, इसके अलावा प्रियंका एक अच्छी गायिका व पेंटर भी हैं। वे इन विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हैरान कर देती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनके बहुत से फैन हैं। उनकी फैन फॉलोइंग निरन्तर बढ़ रही है। अगर केवल ट्विटर की ही बात करें तो इसमें उनके लगभग 70 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकार भी उन्हें फॉलो करते हैं।

Exit mobile version