बिहार के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. बता दे की बिहारभर में राहत के बाद गया और औरंगाबाद सहित सात जिलों में प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को गया और औरंगाबाद में हीट वेव की स्थिति रही। गया और औरंगाबाद में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही। गया का पारा 44.1 डिग्री व औरंगाबाद का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।
आपको बता दे की मौसम विभाग ने बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा को छोड़कर राज्य के अन्य 31 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल और एक मई को 31 जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। आंधी-पानी के बाद बिहार भर के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शुक्रवार को लू की चपेट में रहने वाले अन्य जिलों में बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, और नवादा शामिल हैं। बिहार के छह जिलों में पारा 40 या उससे पार होने की वजह से दिन भी लोग बेहाल रहे। रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना सहित अन्य शहरों में जहां तापमान में गिरावट आई, वहां भी पसीने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।