सारा अली खान हैं शिवभक्त
देशभर में पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है.
इस पवित्र पावन मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी पूजा की और फैंस को पर्व की बधाई दी.
सारा अली खान की शिव में हैं आस्था
सारा अली खान की शिव में गहरी आस्था है, इसका सबूत एक्ट्रेस अक्सर शिव दर्शन कर देती रहती हैं.
भोलेनाथ में विश्वास रखने वाली एक्ट्रेस शिव दर्शन के लिए उज्जैन, केदारनाथ जाती रहती हैं.
महाशिवरात्रि के पर्व पर सारा ने इंस्टाग्राम पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की.
इस तस्वीर में दिख रहा है कि सारा ने अपने माथे पर चंदन लगाया हुआ है.