साउथ और बॉलीवुड का जाना माना नाम रश्मिका मंदाना इन दिनों हर तरफ खबरों में छाई हुई हैं.
पुष्पा की सक्सेस के बाद रश्मिका की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.
उनके क्यूट एक्सप्रेशन के चाहने वालों की गिनती भी अब करोड़ों में हो चुकी है.
लेकिन क्या आप जानते हैं प्यारी सी दिखने वाली रश्मिका मंदाना बचपन में कितनी जिद्दी बच्ची हुआ करती थी.
जी हां रश्मिका मंदाना ने खुद अपने इंटरव्यू में अपने घरवालों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था
जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जिद के आगे किसी की भी नहीं चलती थी.
ऐसे में वह अपने काम के बीच किसी को भी बोलने नहीं दिया करती थी.
रश्मिका की पहली प्रायोरिटी उनका काम था.