माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को यूं ही धक धक गर्ल नहीं कहते
खांसी से भी दिल जीत लेने का हुनर जानती हैं ये.
ये नज़रें उठा दें तो दिल घायल होते हैं और पलकें झुकाएं तो लग जाता है उस घायल दिल पर मरहम.
माधुरी की हर अदा कमाल है और पर्दे पर उनकी इन्हीं अदाओं का हर शख्स है दीवाना
हम आपके हैं कौन की चुलबुली निशा को भला कौन भूल सकता है.
फिल्म का ये सीन आइकॉनिक है. वहीं अंजाम में माधुरी ने अभिनय के कई रंग दिखाए
इस रोल को उन्होंने बखूब निभाया. डेढ़ इश्कियां की बेगम पारा...नाज़ और नज़ाकत से भरी.
माधुरी... जिनकी मखमली मुस्कान में आज भी वही जादू बरकरार है जो 30 साल पहले था.