वॉटर बेबी हैं हिना, फ्लॉन्ट किया Hot बिकिनी लुक

टीवी की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

इस दौरान हिना सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं और वेकेशन गोल्स देती नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं, हिना का हॉट बिकिनी लुक भी सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है।

येलो डिटेलिंग के साथ ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप वाली बिकिनी में हिना अपनी बॉडी को बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

कभी पानी के अंदर तो कभी पूल किनारे पानी में बैठे हिना एक से एक किलर पोज दे रही हैं।

हिना की ये बोल्ड फोटोज देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वो एक वॉटर बेबी हैं।

इससे पहले भी कई बार हिना अपना हॉट बिकिनी लुक फ्लॉन्ट कर सनसनी मचा चुकी हैं।

हिना का स्टाइल स्टेटमेंट एकदम कमाल है। कई लड़कियां तो उन्हें अपनी फैशन इंस्पिरेशन भी मानती हैं।

टीवी पर सीधी-सादी बहू अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं हिना आज एक सेंसेशन बन चुकी हैं।