BB16 में दिखेंगी मिस इंडिया रनरअप मान्या? जानें क्यों है चर्चा
देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। शो को लेकर काफी बज है।
शो में कौनसे के कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें एक नाम है मान्या सिंह का।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मान्या सिंह बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। हालांकि, उनके नाम को लेकर अभी कंफर्मेशन नहीं है।
ऐसे में आइए जानते हैं मान्या सिंह के बारे में। मान्या सिंह मिस इंडिया रनरअप बनकर खबरों में आई थीं।
मान्या उत्तरप्रदेश से बिलॉन्ग करती हैं। मान्या के पिता ऑटो ड्राइवर हैं।
मिस इंडिया रनरअप बनने के बाद वो पापा के ऑटो से ही एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। उस वक्त वो काफी खबरों में रही थीं।
ब्यूटी पेजेंट के बाद मान्या कुछ ब्रांड कमर्शियल का भी हिस्सा रही हैं।