‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी शानदार कहानियों और एक से बढ़कर एक किरदारों के लिए जाना जाता है.
इन किरदारों में ‘जेठालाल’ बने दिलीप जोशी से लेकर ‘बबिता जी’ बनीं मुनमुन दत्ता तक शामिल हैं.
इस टीवी सीरियल में 'मिस्टर अय्यर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर तनुज महाशब्दे के बारे में बताने जा रहे हैं.
बता दें कि तनुज महाशब्दे मराठी हैं लेकिन सीरियल में उन्हें उनके लुक्स के चलते साउथ इंडियन दिखाया गया है.
सीरियल में तनुज महाशब्दे बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता के पति के रोल में हैं.
जब महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा था तब तनुज महाशब्दे को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा था.
खुद तनुज महाशब्दे ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था.
तनुज महाशब्दे की मानें तो उन्हें कई प्रकार की चिंताओं ने घेर लिया था उन्हें इस बात की चिंता होने लगी थी कि वे सर्वाइव कैसे करेंगे ?