सुहाना खान की हमशक्ल देख खा जाएंगे धोखा,  Ditto कॉपी हैं बरीहा

अक्सर बॉलीवुड स्टार के बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और हमेशा अखबारों में सुर्खियां बटोरते हैं।

लेकिन आज हम इससे इतर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की हमशक्ल बरीहा के बारे में बता रहे हैं।

बरीहा मूलतः पाकिस्तान की रहने वाली हैं और वे वहां की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।

बरीहा की शक्ल-सूरत बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से मिलती-जुलती है।

हाल ही में जब सुहाना खान अपने परिवार के साथ दुबई की यात्रा पर गई थीं तब बरीहा की उनसे अचानक मुलाकात हो गई थी।

दोनों ने साथ में फोटोशूट भी कराया था। जिसे बाद में बरीहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया था।

बता दें कि सुहाना खान की तरह दिखने वाली बरीहा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं। उनकी तस्वीरें दर्शकों के दिल में घर कर जाती हैं।

खासकर लहंगे में तो वह खूबसूरती की सारी हदें तोड़ देती हैं। ब्राउन हेयर और व्हाइट रिस्ट वॉच की मैचिंग उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

बरीहा, सुहाना खान की ही तरह काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। इस तस्वीर में  सलवार सूट और ब्राउन हेयर में अदाएं दिखाती बरीहा काफी खूबसूरत लग रही हैं।