blank 14 28

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर में समय बिता रहे हैं। धोनी अपने घर में परिवार के लोगों के अलावा पालतू जानवरों और गाड़ियों के साथ भी समय बिता रहे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में धोनी अपने घोड़े चेतक की पीठ पर हाथ फेर रहे हैं। घोड़ा भी अपने मालिक का स्पर्श पाकर बोहतर महसूस कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घोड़ा धोनी का प्यार पाकर बहुत सुकून में है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CPYTQXdHAOj/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी का जानवरों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वो इससे पहले भी अपने कुत्तों और बाकी जानवरों के साथ मस्ती करते देखे गए हैं। धोनी का यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। अब तक 4.77 लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और पूर्व मिस इंडिया अलंकृता सहाई ने भी यह वीडियो लाइक किया है। वीडियो में घोड़ा जमीन पर लेटा हुआ है और धोनी उसके ऊपर हाथ फेर रहे हैं। वीडियो में धोनी और चेतक दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/COVTWfrH74y/?utm_source=ig_web_copy_link

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.