Site icon APANABIHAR

नोरा फतेही ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बाढ़ में लड़के ने किया ‘हाय गरमी’ पर डांस

blank 16 11

ताउते चक्रवात से भारत के कई हिस्सों में बड़ा नुकसान हुआ है। इस परेशानी के बीच लोगों ने हंसने-हंसाने का मौका निकाल लिया है। नोरा फतेही और रेमो डिसूजा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें एक शख्स गली में बारिश के पानी में बहता दिख रहा है और इस दौरान नोरा फतेही के गाने ‘हाय गरमी’ का हुक स्टेप करता जा रहा है। 

रेमो और नोरा रह गए दंग

रेमो डिसूजा और नोरा फतेही ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में स्टेप के साथ गाना भी बज रहा है। नोरा फतेही का गाना ‘हाय गरमी’ काफी पॉप्युलर है। ‘स्ट्रीट डांस 3डी’ फिल्म में नोरा फतेही सपोर्टिंग रोल में हैं। लीड कास्ट में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं। 

https://www.instagram.com/p/CO-2_87nwB9/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान भी ट्राई कर चुके स्टेप

इस गाने में नोरा का स्टेप काफी फेमस हुआ था। ‘बिग बॉस 14’ में सलमान खान ने भी इसे ट्राई करने की कोशिश की थी। नोरा फतेही के अपने डांस के लिए मशहूर हैं। उनके वीडियोज खूब देखे जाते हैं। ‘साकी-साकी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ उनके पॉपुलर गाने हैं। 

साभार – hindustan

Exit mobile version