Site icon APANABIHAR

‘ताउ ते’ तूफान का बिहार में असर: पूर्वी जिलों में तेज हवा और मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

blank 2 17

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रीय ‘ताउ ते’ तूफान की वजह से गुजरात में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड पश्चिम बंगाल के साथ मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। आने वाले दो दिनों के अंदर बिहार के दक्षिण व मध्य हिस्से में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि पूर्वी हिस्से में तेज हवा, मध्य दर्जे की बारिश के साथ हल्के वज्रपात के आसार हैं।

Also read: बिहार के 8 जिलों में होगी भारी बारिश, जाने IMD अलर्ट

तीन दिनों से शुष्क बना है मौसम

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से मिलेगी राहत होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में तीन दिनों से मौसम शुष्क बना है। इस दौरान 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा और आर्द्रता अधिक होने की वजह से उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा था। तेज धूप सुस्त हवा के कारण पटना, गया, नालंदा सहित बिहार के सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा

‘ताउ ते’ तूफान का होगा असर

Also read: बिहार में इस दिन आएगा मानसून, जाने कहां कहां होगी बारिश

‘ताउ ते’ तूफान की वजह से आने वाले समय में बारिश व तेज हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे अधिक गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

साभार – dainik bhaskar

Exit mobile version