Site icon APANABIHAR

कोरोना पॉजिटिव दादी ने हॉस्पिटल के बेड पर किया गरबा, VIDEO हो गया वायरल

blank 27 7

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कहर बरपा रखा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रोजाना चार हजार के करीब मरीजों की जान जा रही है। 3.5 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि हर दिन 3.5 लाख के करीब मरीज इस महामारी को मात दे रहे हैं।

Also read: Gold Price Today: सोने के भाव में गिरावट, जाने आपके शहर में क्या है रेट

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना मरीजों की मानसिक स्थिति को पॉजिटिव रखना बेहद जरूरी है। देश में कई लोग इसके लिए काम भी कर रहे हैं। हाल ही में पीपीई किट में डॉक्टरों का एक वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे मरीजों और साथियों की हौसला अफजाई के लिए डांस कर रहे थे।

Also read: सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जाने आपके यहां क्या है रेट

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक 95 साल की वृद्ध महिला खुद तो कोना संक्रमित हैं, लेकिन वह गरबा करती हुई दिख रही हैं। ऐसे वीडियो संकट की इस घड़ी में उम्मीद की किरण की तरह होते हैं। 

Also read: सस्ता हुआ सोना, चांदी 90 हजार के पार, जाने आपके शहर में क्या है रेट

गुजरात के राजकोट के रहने वाले फ़ोटोग्राफ़र वायरल भयानी ने 95 वर्षीय दादी का वीडियो को शेयर किया है।  कोरोना संक्रमित होने के बाद दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध और बीमार होने के बावजूद, महिला खुशी से ऑक्सीजन मास्क पहने हुए अस्पताल के बिस्तर पर गरबा करते हुए दिखाई देती हैं। वीडियो  शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “राजकोट की 95 वर्षीय नानी जो पॉजिटिव हैं और हमें उनकी लड़ाई की भावना दिखाती है।”

Also read: Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की बढ़ी कीमत

https://www.instagram.com/p/COvN_6JjoYX/?utm_source=ig_web_copy_link

साभार – hindustan

Exit mobile version