Site icon APANABIHAR

Bihar News: इन 14 जिलों के लोग सावधान! आज हो सकती है भीषण गर्मी, बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी जारी

blank 19 3

बिहार के 14 जिलों में सोमवार यानी आज  से हीट वेव जैसे हालात बनने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। हालांकि उत्तर बिहार में अधिकतम पारा सामान्य से आंशिक ऊपर रहेगा पर दक्षिण बिहार की अपेक्षा कम गर्मी रहेगी।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार के लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। प्रभावित जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, लखीसराय, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवा की स्थिति बनी रह सकती है।

Also read: बिहार में आज इन जिलों में बारिश की संभावना, जाने IMD अलर्ट

रविवार को पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। 14 अप्रैल से दक्षिण बिहार में आंधी पानी के आसार हैं दरअसल हीटवेव की स्थिति के बाद 14 अप्रैल से राज्य के दक्षिणी भाग में पुरवा हवा बहने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण गरजने वाले बादल बनेंगे 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और आंधी के बाद बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

Also read: बिहार में फिर होगी बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल

Also read: बिहार में फिर होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल
Exit mobile version