Site icon APANABIHAR

बिहार: भागलपुर में वर्षों से ड्यूटी से गायब और अनियमितता के आरोप में जिले के दो राजस्व कर्मचारी बर्खास्त

AddText 01 03 04.15.50

बिहार के भागलपुर में गलत जमाबंदी करने और कई सालों तक लगातार अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एक ही दिन दो राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।

Also read: बिहार में होने वाला है बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल

बर्खास्त राजस्व कर्मचारियों में नारायणपुर अंचल के संजय कुमार रमण और गोपालपुर के राजस्व कर्मचारी किशोर कुमार मिश्रा शामिल हैं।

Also read: बिहार में भीषण गर्मी से मिली राहत, इन 12 जिलों में होगी बारिश

31 दिसंबर को डीएम प्रणव कुमार ने दोनों राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

Also read: बिहार इस दिन होगा बारिश, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

नारायणपुर का राजस्व कर्मचारी संजय कुमार रमण 18 अक्टूबर 2013 से लगातार अनुपस्थित था।

Also read: बिहार के सरकारी स्कूल में बनेगा स्वीमिंग पूल, मिलेगा तैराकी की ट्रेनिंग

शोकॉज करने के बाद संबंधित सीओ द्वारा उसके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया था। 21 जनवरी 2020 से उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी।

विभागीय जांच अधिकारी को संचालन पदाधिकारी और नारायणपुर सीओ को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बनाया गया था। सुनवाई के बाद विभागीय कार्यवाही में बर्खास्त करने का मंतव्य दिया गया था।

Exit mobile version