Site icon APANABIHAR

बिहार के इस जिलें में सबसे चौड़े ब्रिज का होगा निर्माण, उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार जाना होगा आसान

ytfuhyg

बिहार में इन दिनों ब्रिज के निर्माणों में बहुत ही तेजी आयी है. और बिहार कई ऐसे जिले है जहा ब्रिज का निर्माण हो रहा है. लेकिन अब खबर आ रही है की बिहार के बेगूसराय जिले में एक ब्रिज का निर्माण हो रहा है. बेगूसराय के गंगा नदी पर बिहार ही नही बल्कि एशिया का सबसे चौड़ा एक्स्ट्रा डोजेज, स्टे केबल छह लेन ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने के कगार पर है। बताया तो यह भी जा रहा है की बिहार के इस ब्रिज का निर्माण कार्य साल 2023 के आखिर तक यानी की दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Also read: बिहार में इस दिन से गरजेंगे बादल होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

अब आप यह जान ले की बिहार के बेगूसराय के इस ब्रिज को बनाने में कुल 1137 करोड़ रुपए खर्च कर 8.15 किलोमीटर लंबे इस बेगूसराय के ब्रिज का निर्माण पूरा किया जाना है, खास बात यह है की इसमें 1.865 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज के औटा तथा सिमरिया दोनों ओर अप्रोच रोड शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हाथीदह में पांच पिलर तथख सिमरिया में गंगा नदी के दोनों साइड पर दो पाया पर सेगमेंट लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण होने से पुल निर्माण का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

Also read: बिहार में एकाएक छाए काले बादल, इन जिलों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना

आपको बता दे की बिहार के नई टेक्नोलॉजी से निर्माण होने वाले बेगूसराय के इस ब्रिज की चौड़ाई 34 मीटर होने से लोगों को आने जाने में काफी आसान होगी। सबसे अहम बात यह है की पुल के दोनों तरफ 13-13 मीटर चौड़ा तीन लेन का सड़क होगा। जबकि इस ब्रिज के दोनों और डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ का निर्माण होगा।

Also read: अगले 48 घंटे में बिहार के 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल

Also read: IMD अलर्ट: बिहार में चलेगी तेज रफ्तार से हवा, शाम को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Exit mobile version