Site icon APANABIHAR

दान देने में आगे हैं मुकेश अंबानी, जानिए- हर साल की सैलरी

apanabihar.com5 3

हिंदुस्तान ही नही बल्कि पुरे एशिया के सबसे धनी व्यक्ति के बारे में तो आपने सुना ही होगा. जैसा कि आप जानते हैं मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन है और उनके घर इंटीरिया के बारे में तो आपने जाना ही होगा. बता दे की मुकेश अंबानी का आज यानी 19 अप्रैल को 65वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि दुनिया के बड़े रईस मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी कितनी है और वह हर साल कितना दान कर देते हैं।

कितनी लेते हैं सैलरी: आपको बता दे की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि मुकेश अंबानी वित्त वर्ष 2008-09 से ही 15 करोड़ रुपए सालाना सैलरी लेते आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में सैलरी नहीं ली थी। मुकेश अंबानी ने यह फैसला अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही महामारी के कारण लिया था। उन्होंने स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। अंबानी की सैलरी में भत्ते और कमीशन, सब शामिल होते हैं।

बड़े दानवीर भी: खास बात यह है की एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी 2021 लिस्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में मुकेश अंबानी ने 577 करोड़ रुपए दान के तौर पर दिए थे। दानवीरों की सूची में वह तीसरे भारतीय अरबपति हैं।

अंबानी की दौलत: जानकारों की माने तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस, पेट्रोकेमिकल्स से टेलीकॉम इंडस्ट्रीज तक पर दबदबा बनाए हुए है। रिलायंस कर्ज फ्री कंपनी है तो अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत 94.4 बिलियन डॉलर है। 

Exit mobile version