Site icon APANABIHAR

Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने खाना पचाने के लिए रेस्टोरेंट में कर दी ये हरकत, वायरल हुआ ये Video

apanabihar.com 36

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं | जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अच्छा खासा नाम कमाया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी इन्होने खूब नाम कमाया है | बता दे की हाल ही में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजिल्स के रेस्टोरेंट में पहुंचीं। वहां पर खाने के दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

खाने को एडजस्ट करने की ट्रिक : जैसा की वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा अपने फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं। टेबल पर ढेर सारा खाना नजर आ रहा है। इस दौरान प्रियंका चेयर पर बैठकर इस तरह से हिलने लगती हैं कि हर कोई उन्हें देखने लगता है। आपको बता दे की प्रियंका के ये करने के पीछे की वजह खाने को पेट में थोड़ा एडजस्ट करना है ताकि एक्ट्रेस और खाना खा सकें। प्रियंका को ऐसा करते देख उनके दोस्त उनसे पूछने लगते हैं कि तुम क्या कर रही हो बता सकती हो? दोस्त के ये कहते ही प्रियंका शर्मा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताते चले की प्रियंका के इस वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं। इसमें वे जमकर खाना खाने के बाद इसे पचाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

Exit mobile version