Site icon APANABIHAR

मंडी भाव: सरसों तेल में तेजी, पामोलीन-सोयाबीन तेल के दाम गिरे

apanabihar.com 89

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को सरसों तेल-तिलहन में तेजी देखने को मिली। बताया जा रहा है की वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह से पामोलीन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। खबरों की माने तो मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 3.5 फीसद  की गिरावट थी जबकि, शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग एक फीसद की गिरावट रही।

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम काफी महंगे : जानकारों की माने तो विदेशी तेलों विशेषकर कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम काफी महंगे हैं और इसके लिवाल नहीं हैं। आपको बता दे की इन तेलों की कमी फिलहाल सरसों से पूरी हो रही है। पिछले सालों में किसानों को तिलहन का अच्छा दाम मिलने से इस बार सरसों के उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। सरसों की खपत बढ़ रही है और गुरुवार को मंडियों में सरसों की आवक लगभग 10 लाख बोरी की हुई।

Exit mobile version